अय्यर, जावेद अख्तर राज्यसभा के लिए मनोनीत
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर और गीतकार जावेद अख्तर सहित पांच लोगों को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की ओर से किया गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अय्यर और अख्तर के अलावा राम दयाल मुंडा, भालचंद्र मुंगेकर और बी. जयश्री को मनोनीत किया गया है।
बयान में कहा गया कि संसद के उच्च सदन में पांच मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल पिछले दिनों खत्म हुआ था जिसके स्थान पर नए सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications