वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत्त शर्मा का निधन
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदत्त शर्मा का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार सुबह जी.बी.पंत अस्पताल में निधन हो गया।
उल्लेखनीय है कि स्व. विष्णुदत्त शर्मा दिल्ली में 20 वर्षों तक राजधानी के प्रमुख अखबार दैनिक जागरण से जुड़े रहे। वह पिछले अक्टूबर से ही डायबिटिज और निमोनिया से जूझ रहे थे। जी.बी.पंत अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अस्पताल में ही शुक्रवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications