बांग्लादेश से लगी सीमा पर गोलीबारी रोक सकता है भारत
गृह सचिव जी.के.पिल्लई ने ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और बांग्लादेश इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट (बीईआई) की ओर से आयोजित भारत-बांग्लादेश सुरक्षा संवाद में शुक्रवार को कहा, "हम सीमा पर एक वर्ष तक गोलीबारी न करने की एकतरफा घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं। इसकी रूपरेखा तैयार करने का काम जारी है।"
भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी तरह की गोलीबारी और अतिक्रमण के खिलाफ पूर्व विदेश सचिव व ओआरएफ के अंतर्राष्ट्रीय संबंध केंद्र के अध्यक्ष एम.के.रसगोत्रा के सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पिल्लई ने कहा कि भारत इस बात को समझता है कि सीमा पर जवाबी गोलीबारी में नागरिकों की मौत पड़ोसी देश के लिए एक बहुत ही संवेदनशील मामला है।
पिल्लई ने उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि सीमा सुरक्षा बल ने बांग्लादेश के साथ लगी सीमा पर इस महीने के प्रारंभ में किसी तरह का अतिक्रमण किया था। पिल्लई ने कहा कि कुछ भारतीय नागरिक मछली पकड़ने गए थे और वहां वे गोलीबारी की चपेट में आ गए थे। उसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी गोलीबारी की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications