आंकड़ा संग्रह प्रणाली के लिए खर्च होंगे 14.5 करोड़ डॉलर
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 14.5 करोड़ डॉलर की लागत वाली एक नई परियोजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत देश में आंकड़ा संग्रह प्रणाली में सुधार लाया जाएगा। परियोजना के लिए 80 फीसदी सहायता राशि विश्व बैंक देगा।
इस परियोजना से विश्वसनीय आधिकारिक आंकड़ों को इकट्ठा करने में मदद मिलेगी जिससे योजना बनाने और नीति निर्माण प्रक्रिया में सहूलियत होगी।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications