खसरे के टीके से 4 बच्चों की मौत का मामला विधानसभा में गूंजा
विधानसभा में बच्चों की मौत का मामला उठाते हुए कांग्रेस के उपनेता चौधरी राकेश सिंह ने कहा कि इस हादसे में निचले दर्जे के कर्मचारियों के खिलाफ तो कार्रवाई की गई लेकिन मुख्य रूप से जिम्मेदार अफसरों को बचाया गया है। चौधरी ने मलेरिया, डेंगू और कुपोषण जैसे मुद्दों को भी सदन में उठाया।
चौधरी के अलावा डा. गोविंद सिंह व आरिफ अकील ने भी बच्चों की मौत पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कांग्रेस विधायकों ने इस प्रकरण की जांच गुप्तचर एजेंसी से कराने की मांग की।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र हार्डिया ने बताया कि खसरा कांड के लिए जिम्मेदार टीकाकरण अधिकारी सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। साथ ही दो कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने वैक्सीन को किट में रखने की बजाय पानी की बोतल में रखा था जिसके कारण से वैक्सीन ने प्रतिकूल असर दिखाया ,यह बात जांच के दौरान भी स्पष्ट हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications