व्यायाम के दौरान पहनें सही वस्त्र

रुचिका खेर

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। व्यायाम के दौरान अच्छा महसूस करना है तो याद रखें कि योग करते हुए या ट्रेड मिल पर चलते समय आपके वस्त्र चुस्त न हों। फिटनेस विशेषज्ञों का मानना है कि योग के लिए कॉटन के ढीले वस्त्र और व्यायाम के लिए हल्के चुस्त वस्त्र एकदम सही हैं।

रीबॉक फिटनेस प्रशिक्षक विनिता शेट्टी ने आईएएनएस से कहा, "सही वस्त्र पहनने पर आप लंबे समय तक अधिक व्यायाम कर सकते हैं और इस तरह से इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं।"

उन्होंने कहा कि सही वस्त्र पहनने से आपको आराम मिलता है और इससे तीव्र व्यायाम के दौरान शरीर का तापमान सही बना रहता है।

योग विशेषज्ञ यथार्थ सहजपाल कहते हैं कि व्यायाम के दौरान असुविधाजनक वस्त्र बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए।

पहले लोग जागरूकता के अभाव में व्यायाम के दौरान कैसे भी वस्त्र पहन लेते थे लेकिन समय बदलने के साथ वे बाजार में आए नए फिटनेस वस्त्रों को अपना रहे हैं।

एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक एंड्रिज गेलनर कहते हैं कि लोग फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सचेत हुए हैं। इसलिए खेलों के दौरान पहने जाने वाले वस्त्रों की मांग बढ़ गई है।

यह भी एक तथ्य है कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष फिटनेस वस्त्रों पर अधिक ध्यान देते हैं।

गेलनर कहते हैं कि पुरुष खेलों व संबंधित गतिविधियों से अधिक जुड़े रहते हैं इसलिए वह फिटनेस वस्त्रों व इससे जुड़ी अन्य सामग्री खरीदते हैं लेकिन धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। अब महिलाएं भी फिटनेस के प्रति सचेत हुई हैं और वह फिटनेस वस्त्रों पर पैसा खर्च करने में संकोच नहीं करती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+