सरकार को हेडली से पूछताछ की उम्मीद (लीड-1)

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चिदम्बरम ने संवाददाताओं से कहा, "हेडली अमेरिका में किसी भी विदेशी न्यायिक कार्यवाही में गवाही देने को तैयार हो गया है। हम हेडली तक पहुंचने की कोशिशें जारी रखेंगे ताकि उसे गवाह के रूप में अदालत में पूछताछ के लिए पेश किया जा सके।"

उन्होंने कहा, "मुंबई हमले में हेडली की भूमिका के संबंध में हमें पहले ही बहुत जानकारी दी जा चुकी है। हम उस तक पहुंच जाते हैं तो और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। हेडली गवाही देने को तैयार है। हमारे अधिकारी उससे अदालत या वीडियो कांफ्रेंसिंग या पत्र व्यवहार के जरिए जब उससे पूछताछ करेंगे तो यह हमारे लिए एक अच्छा मौका होगा।"

चिदम्बरम ने कहा, "मौत की सजा से बचने के लिए हेडली द्वारा सच कबूलना हमारे लिए झटका नहीं है। हमने अभी हेडली को आरोपी भी नहीं बनाया था। हम हेडली के खिलाफ सही समय पर मामला दर्ज करेंगे।" इसका मतलब यह नहीं है कि उसका भारत, डेनमार्क या पाकिस्तान में प्रत्यर्पण नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, "हम उसके प्रत्यर्पण की अपनी कोशिशें जारी रखेंगे। यह एक अच्छा मौका है कि हेडली न्यायिक प्रक्रिया का सामना करेगा, जहां भारतीय जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर सकेंगे।"

चिदम्बरम ने कहा, "उसने यदि हमारे देश में अपराध किया है और अमेरिका में वांछित है, तो प्रत्यर्पण और आसान होना चाहिए। चूंकि अमेरिका में भी वह आरोपी है, इसलिए इसमें थोड़ी दिक्कत है।"

उन्होंने कहा, "मुंबई हमले में छह अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे। इसके चलते संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने उस पर मुकदमा चलाया। हमें पता है कि उसके प्रत्यर्पण में परेशानियां हैं।"

उल्लेखनीय है कि हेडली ने गुरुवार को शिकागो की एक अदालत में मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप स्वीकार किया है। उसने आतंकवाद से जुड़े सभी 12 आरोपों को कबूल कर लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+