शिकायत मुझसे करें, मीडिया में नहीं : गडकरी

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी नेताओं से कहा है कि उनकी नई टीम को लेकर यदि उन्हें कोई शिकायत है तो वे इस बारे में मीडिया से न बात करके सीधे उनसे बात करें।

गडकरी ने समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत में शुक्रवार को कहा, "नई टीम को लेकर जिन्हें शिकायत है, वे मुझसे बात करें। मीडिया से नहीं।"

बिहारी बाबू के नाम से मशहूर सिने अभिनेता व पार्टी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को गडकरी की नई टीम में वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को शामिल न किए जाने पर टिप्पणी की थी।

गडकरी ने कहा, "यह कहना गलत है कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का विरोध करने के चलते यशवंत सिन्हा और अरूण शौरी जैसे नेताओं को टीम में जगह नहीं दी गई।"

वरूण गांधी को टीम में शामिल करने के फैसले को तर्कसंगत ठहराते हुए उन्होंने कहा, "वरूण को एक मौका मिलना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+