'अमेरिका ने अफगानिस्तान में उपस्थिति घटाने के लिए नहीं कहा'
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हालात पर भारत और अमेरिका के बीच आयोजित बातचीत के एक दिन बाद सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में उपस्थिति कम करने के लिए भारत से कभी नहीं कहा।
अमेरिकी खुफिया प्रमुख डेनिस ब्लेयर और अमेरिकी राजदूत टिमोथी जे.रोमर ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम से मुलाकात की थी और आतंक निरोधी सहयोग तथा तालिबान से क्षेत्र में पैदा हुए खतरे पर चर्चा की थी।
अफगानिस्तान में तालिबान को मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच मतभेद की खबरों को खारिज करते हुए सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि भारत सत्ता बंटवारे के अपने रुख के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है। भारत को उन तालिबान लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की काबुल की योजना से कोई आपत्ति नहीं है, जो हिंसा को छोड़ना चाहते हैं और संविधान का पालन करना चाहते हैं।
तालिबान को मुख्यधारा से जोड़ने की योजना 28 जनवरी को लंदन सम्मेलन में सामने आई थी। इस योजना का भारत सहित लगभग 70 देशों ने समर्थन किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications