माकपा की झरना दास त्रिपुरा से राज्यसभा के लिए चुनी गई
त्रिपुरा विधानसभा के सचिव सुखोमॉय लोध ने आईएएनएस को बताया, "त्रिपुरा से राज्यसभा के लिए 50 वर्षीय दास एकमात्र उम्मीदवार थीं, लिहाजा उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया।"
कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष सुरजीत दत्ता ने कहा, "हमने अपने किसी उम्मीदवार के जीतने की उम्मीद न होने की वजह से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।"
गौरतलब है कि दास त्रिपुरा राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष हैं। दास राज्य की दूसरी ऐसी महिला सदस्य हैं, जो वर्ष 1952 के बाद राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications