पटवारी परीक्षा के 16 परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी
सागर के कलेक्टर मनीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थी प्रशिक्षण के लिए सागर पहुंचे थे। इनमें से 50 आवेदकों के कंप्यूटर प्रमाण पत्रों में कुछ गड़बड़ी नजर आई थी। इन प्रमाण पत्रों को विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को भेजा गया था और इनमें से 16 परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
गौरतलब है कि व्यापम ने बीते साल पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें कंप्यूटर का डिप्लोमा अनिवार्य था। इसमें कई प्रमाण पत्र फर्जी होने की शिकायत आई थी। इस पर सागर में जांच कराई गई। जांच में 16 प्रमाण पत्र फर्जी निकले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications