नेपाल में डिस्कोथेक में कार्रवाई, 150 छात्र गिरफ्तार
डिस्कोथेक में छापेमारी के दौरान राजधानी के लगभग 15 प्रमुख स्कूलों के छात्र और छात्राएं को गिरफ्तार किया गया।
सुंधारा इलाके में बेबीलोन डिस्को में पुलिस की दबिश के समय कई छात्र-छात्राएं स्कूली यूनिफार्म में ही सिगरेट और शराब पी रहे थे। डिस्को में हथियार और ड्रग्स ले जाने के मामले की पुष्टि करने के लिए जांच चल रही है।
पुलिस प्रवक्ता विज्ञान शर्मा ने कहा, " यद्यपि डिस्को में जाना अपराध नहीं है। मुद्दा यह है कि क्या छात्रों को इस तरह की जगहों पर जाना चाहिए, वह भी यूनिफार्म में।"
नेपाल के कानून के मुताबिक 16 वर्ष तक के युवाओं को तम्बाकू उत्पादों और शराब का सेवन करने की इजाजत नहीं है।
शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छात्रों पर मामला दर्ज किए जाने से पहले उनके अभिभावकों को बुलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications