शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स में 59 और निफ्टी में 17 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 17,531.47 पर खुला और 58.97 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़कर 17,578.23 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 17,600.87 और न्यूनतम स्तर 17,502.14 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 17,519.26 पर बंद हुआ था।

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 5246.80 पर खुला और 16.90 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़कर 5262.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान निफ्टी का उच्चतम स्तर 5269.95 और न्यूनतम स्तर 5237.10 रहा। पिछले कारोबारी सत्र की समाप्ति पर यह 5245.90 पर बंद हुआ था।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.27 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 6,764.07 पर बंद हुआ जबकि स्मालकैप सूचकांक में 31.65 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 8,494.58 पर बंद हुआ।

बीएसई में शामिल कैपिटल एवं गुड्स सूचकांक में 1.09 फीसदी, तेल एवं गैस सूचकांक में 0.78 फीसदी, हेल्थ केयर सूचकांक में 0.57 फीसदी, आटो सूचकांक में 0.46 फीसदी और पीएसयू सूचकांक में 0.46 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं रियल्टी सूचकांक में 0.95 फीसदी और सूचना तकनीक सूचकांक में 0.45 फीसदी की गिरावट आई।

सेंसेक्स में शामिल फायदे में रहने वाले पांच प्रमुख शेयरों में भारतीय एयरटेल (3.95 फीसदी), रिलायंस कम्युनिकेशंस (1.98 फीसदी), हीरो होंडा (1.76 फीसदी), एसबीआई (1.42 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनीलिवर (1.40 फीसदी) हैं जबकि एचडीएफसी के शेयर मूल्यों में 1.55 फीसदी, डीएलएफ के शेयर मूल्यों में 1.36 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर मूल्यों में 1.27 फीसदी, टीसीएस के शेयर मूल्यों में 0.82 फीसदी और आईसीआईसीआई के शेयर मूल्यों में 0.58 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+