सेंसेक्स में 59 और निफ्टी में 17 अंकों की वृद्धि (लीड-1)
मुंबई, 19 मार्च (आईएएनएस)। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान शुक्रवार को देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 58.97 और निफ्टी में 16.90 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सुबह 17,531.47 पर खुला और 58.97 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़कर 17,578.23 पर बंद हुआ।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' सुबह 5246.80 पर खुला और 16.90 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़कर 5262.80 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.27 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 6,764.07 पर बंद हुआ जबकि स्मालकैप सूचकांक में 31.65 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 8,494.58 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications