स्कारलेट की हत्या और बलात्कार मामले की सुनवाई 5 अप्रैल से
पणजी, 19 मार्च (आईएएनएस)। 15 वर्षीय ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट कीलिंग की हत्या और बलात्कार मामले की बहुप्रतीक्षित सुनवाई पांच अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
गोवा चिल्ड्रेन कोर्ट (जीसीसी) में यह मामला शुक्रवार को आया। अदालत ने मामले की सुनवाई शुरू करने के लिए तारीख निर्धारित कर दी है।
जीसीसी के अध्यक्ष बी.पी.देशपांडे ने कहा कि मामले की सुनवाई के लिए निर्धारित पांच अप्रैल के दिन अभियोजन पक्ष द्वारा 10 गवाहों से पूछताछ की जाएगी।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील एस.रिवोनकर ने कहा कि सुनवाई के दौरान 72 गवाहों से अभियोजन पक्ष के वकील द्वारा पूछताछ की जाएगी।
ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट की मां फियोना मैक्यूओन गोवा पुलिस पर घटिया काम करने का आरोप लगा चुकी हैं। बाद में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी दी गई थी। इस मामले में गोवा तट पर काम करने वाले दो श्रमिक सैमसन डिसूजा और प्लैकिडो कारवाल्हो मुख्य अभियुक्त हैं।
गौरतलब है कि इस मामले में गत वर्ष अक्टूबर में आरोप पत्र दायर किया गया था जिसमें जांच एजेंसी ने दोनों अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications