इग्नू सुनिश्चित करेगा दूरस्थ शिक्षा की गुणवत्ता
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शुक्रवार को कहा है कि देश में मुक्त और दूरस्थ शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए 'सेंटर फॉर इंटरनल क्वोलिटी एश्योरेंस' (सीआईक्यूए) की स्थापना की जाएगी।
इग्नू के दूरस्थ शिक्षा परिषद (डीईसी) के अध्यक्ष और विश्वविद्यालय के कुलपति वी. एन. राजशेखरन पिल्लई ने कहा, "यह कदम गुणवत्ता संबंधी गतिविधियोंऔर लेखा पद्धति को जवाबदेह बनाने के लिए उठाया जा रहा है।"
पिल्लई ने कहा कि सभी राज्यों के मुक्त विश्वविद्यालयों से परामर्श करने के बाद सीआईक्यूए का मसौदा तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा,"डीईसी ने विभिन्न दिशा निर्देशों, प्रतिमानों और नीतियों को तैयार कर लिया है। दूरस्थ शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने के लिए हम उन्हें सुविधाएं मुहैया कराएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications