विल्स फैशन सप्ताह की तस्वीरें उतारेंगी मॉडल शीतल मलार
'अरमानी' और 'फेंडी' जैसे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के लिए काम कर चुकीं 35 वर्षीया शीतल फैशन समारोह की कुछ विशेष तस्वीरें लेंगी। पांच दिवसीय फैशन सप्ताह 24 मार्च से शुरू हो रहा है।
शीतल शो में अपनी नई भूमिका के प्रति उत्साहित हैं। उनके द्वारा ली गई तस्वीरें फेसबुक पर विल्स लाइफस्टाइल के प्रशंसकों के पन्ने पर नजर आएंगी।
शीतल ने शुक्रवार को यहां जारी हुए एक बयान में कहा है कि वह इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं। बकौल शीतल उनके द्वारा ली गई तस्वीरों के जरिए विल्स लाइफस्टाइल के फेसबुक प्रशंसकों को फैशन सप्ताह की दुनिया को देखने का मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications