नंदनकानन चिड़ियाघर में जानवरों के लिए लगे कूलर
नंदनकानन चिड़ियाघर के उप निदेशक एस. के. महापात्रा ने आईएएनएस को बताया,"लू से बचाव के लिए गिलहरी, बंदर और वनमानुष के पिंजरों में कूलर लगाया गया है।"
उन्होंने बताया,"पानी की सभी टंकियों की मरम्मत कर उनमें पर्याप्त मात्रा में पानी भर दिया गया है। इन टंकियों का पानी हर दिन बदला जाता है। बाघ सहित कुछ चुनिंदा जानवरों के पिंजरों पर भी पानी का छिड़काव किया जा रहा है।"नंदनकानन चिड़ियाघर भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications