बेनजीर हत्याकांड की जांच कर रहा दल प्रदर्शनकारियों के चपेट में आया
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन कर रही भीड़ ने संयुक्त राष्ट्र के जांच दल के वाहनों पर हमला किया। इस हमले के बाद जांच दल हवाई अड्डे लौट आया और फिर अमेरिकी दूतावास से मदद मांगी। इस हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर, 2007 में रावलपिंडी में हुए एक आतंकवादी हमले में बेनजीर की मौत हो गई थी। संयुक्त राष्ट्र दल इसकी जांच कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications