तमिलनाडु के बजट में नए करों का प्रस्ताव नहीं
बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा, "सरकार को 2010-11 के दौरान कुल 63,091 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है जबकि कुल खर्च का अनुमान 66,488.19 करोड़ रुपये का है। इस तरह 3,396.45 करोड़ रुपये का राजस्व घाटे अनुमानित है।"
उन्होंने कहा कि राजस्व घाटे का प्रमुख कारण छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करना है।
अगले वित्त वर्ष के दौरान 12,825.68 करोड़ रुपये के कुल पूंजीगत व्यय और 16,222.13 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि खर्चो में कटौती तथा बेहतर कर प्रबंधन से घाटे को कम करने का प्रयास किया जाएगा।
अनबझागन ने कहा कि पिछले चार साल के दौरान राजस्व एवं राजकोषीय घाटे के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को राज्य ने हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications