मप्र में कांग्रेस विधायक का विधानसभा में धरना
कल्पना ने 'अशासकीय संकल्प' के जरिए किसानों की समस्याओं पर चर्चा की मांग की। इसे विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी ने अस्वीकार कर दिया। इससे नाराज पारुलेकर सदन से बाहर चली गई और पोस्टर लगाकर धरने पर बैठ गई और बाद में सदन में आकर चर्चा की मांग करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आसान के समीप धरने पर बैठ गईं।
कांग्रेस के अन्य साथियों ने पारुलेकर से उठने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं मानी। उन्होंने अपने साथियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता'।
पारुलेकर ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह चाहें तों उन्हें मार्शलों की मदद से बाहर करा दें । रोहाणी का इस पर जबाव था कि वह ऐसा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को कुछ संदेह है तो उनके कक्ष में आकर चर्चा कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications