महंगाई भत्ते में 8 फीसदी की वृद्धि

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने कहा, "सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में आठ फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है और यह एक जनवरी 2010 से प्रभावी होगी।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सोनी ने कहा, "यह बढ़ोतरी मौजूदा दर 27 फीसदी (मूल वेतन का) के अतिरिक्त होगी।" उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सरकारी खजाने पर 6,969.36 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications