हेडली का कबूलनामा झटका नहीं : चिदंबरम
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, "यह हमारे लिए झटका नहीं है। हमने अभी हेडली को आरोपी भी नहीं बनाया था। हम हेडली के खिलाफ सही समय पर मामला दर्ज करेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम उसके प्रत्यर्पण की अपनी कोशिशें जारी रखेंगे। यह एक अच्छा मौका है कि हेडली न्यायिक प्रक्रिया का सामना करेगा, जहां भारतीय जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर सकेंगे।"
हेडली ने गुरुवार को शिकागो की एक अदालत में मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप स्वीकार किया। उसने आतंकवाद से जुड़े सभी 12 आरोपों को कबूल कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications