सुंदरवन के गांव में बाघ ने ली जानवरों की जान
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि दक्षिणी 24 परगना जिले के सुधांशुपुर गांव में गुरुवार रात एक बाघ घुस आया। उसने तीन गायों, कुछ मुर्गियों, एक बकरी और एक कुत्ते को मार डाला।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। तब तक बाघ एक पेड़ पर चढ़ गया था। विशेषज्ञों ने बेहोशी वाली सुई दाग कर बाघ को काबू में किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications