नक्सल विरोधी अभियान के लिए उड़ीसा पहुंचे 500 जवान
अगले महीने से नक्सलियों के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान में बीएसएफ की टीम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में शामिल होगी।
बीएसएफ के पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मारिक ने आईएएनएस को बताया, "हम और सुरक्षाबलों के आगमन की प्रतिक्षा कर रहे हैं।" सुरक्षाबलों के आ जाने के बाद ही अभियान की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उड़ीसा से सटे दो राज्यों झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में भी प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications