कक्षा 2 की छात्रा से छेड़खानी करने वाला अध्यापक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मामला जिले के दुद्धी इलाके का है, जहां गायत्री देवी स्कूल के अध्यापक राहुल रंजन (30) ने कक्षा दो में पढ़ने वाली छह वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और अश्लील हरकतें कीं।
दुद्धी थाना-प्रभारी सुरेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद आरोपी अध्यापक फरार हो गया था। गुरुवार रात उसे गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी अध्यापक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 355 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications