उड़ीसा में 9,000 टन लौह अयस्क जब्त
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस और वन अधिकारियों ने गुरुवार को भोशराकाचा जंगली इलाके से यह लौह अयस्क जब्त किया। इस कार्रवाई के दौरान 20 से ज्यादा ट्रकों और डम्परों को भी अवैध खनन के काम में लिप्त पाया गया। पुलिस ने इन्हें भी जब्त कर लिया।
पुलिस अधीक्षक आशीष सिंह ने बताया कि एक दूसरे मामले में क्योंझर जिले में अवैध खनन में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि यह कार्रवाई नेताओं द्वारा अवैध खनन के संबंध में की गई शिकायत के बाद की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications