हेडली का कबूलनामा पाकिस्तान को घेरने में मददगार : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "अब पूरे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट हो जाएगा कि भारत में हुए आतंकवदी हमलों में पाकिस्तान की संलिप्तता रही है।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मूल के हेडली के इकबालिया बयान से उसके भारत में प्रत्यर्पित होने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं लेकिन उससे अभी भी पूछताछ की जा सकती है।

जावडेकर ने कहा, "हम उससे प्रत्यर्पित नहीं करा सकते। परंतु उससे पूछताछ कर सकते हैं। अब पाकिस्तान को मुंबई हमले के बारे में दिए गए सबूतों में और मजबूती आएगी।"

हेडली ने गुरुवार को शिकागो की एक अदालत में मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप स्वीकार किया। उसने आतंकवाद से जुड़े सभी 12 आरोपों को कबूल कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+