42 घंटे से बोरवेल में फंसा है सूरज, सेना बुलाई गई

Borewell
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में बोरवेल में छह साल का बच्‍चा सूरज मंगलवार को गिर गया, जो पिछले 42 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। सूरज को निकालने के लिए चल रहे अभियान में प्रशासन नाकाम साबित होता नजर आ रहा है, लिहाजा अब सेना की मदद ली जाएगी।

पढ़ें- बोरवेल में गिरने से जुड़ी पिछली घटनाओं की खबरें

रतलाम के मलवासा गांव में मंगलवार की शाम को सूरज 400 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। उसे निकालने का अभियान मंगलवार की रात से ही शुरू हो गया। गुरुवार की सुबह बोरवेल के समानांतर खोदे जा रहे गड्ढे में रेतीली जमीन के धसक जाने के बाद कलेक्टर महेंद्र ज्ञानी ने सेना की मदद मांगी है।

ज्ञानी के मुताबिक जितनी गहराई पर सूरज फंसा हुआ था, वहां उतनी ही गहराई का एक समानांतर गड्ढा खोद लिया गया था और सुरंग बनाने की कोशिश चल रही थी। तभी गड्ढे का एक हिस्सा ढह गया और हादसा होते-होते बच गया। लिहाजा अभियान को आगे जारी रखने में परेशानी आ रही है। इसलिए हमने सेना से मदद मांगी है।

पढ़ें- मध्‍य प्रदेश की अन्‍य खबरें

मालूम हो कि मलवासा गांव के निवासी वीरेंद्र राजपूत का छह वर्षीय बेटा सूरज मंगलवार की शाम को खेत में लगे पेड़ से बेर तोडने की कोशिश में बोरवेल में जा समाया। 400 फुट गहरे बोरवेल में अब भी वह लगभग 60 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है।

सूरज को बचाने के लिए मंगलवार की रात से शुरू हुआ अभियान अभी भी जारी है। सूरज की हरकत पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरा लगाया गया है, मगर मंगलवार की रात को 10 बजे के बाद से किसी तरह की हरकत नहीं दिखी है। इतना ही नहीं बच्चे को ऑक्सीजन देने के लिए नली डाली गई है। पोकलैण्ड और जेसीबी मशीनें खुदाई के काम में लगी हैं। इसके बावजूद जारी अभियान में कई तरह की दिक्कतें आ रही है।

एक तरफ सूरज को बचाने के लिए सभी प्रकार के प्रयास चल रहे हैं वहीं घटना स्थल पर जमा लोग ईश्वर से सूरज की जिंदगी की कामना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+