मुंबई में गोलीबारी, लड़की समेत दो मरे

अंधेरी के सौजन्य अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हरीष मरोडि़या का कंस्ट्रक्शन वर्क को लेकर अपने पड़ोसी से झगड़ा हो गया। झगड़ा बिल्डिंग की सोसाइटी के पास पहुंचा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मरोडि़या अपने घर से रिवॉलवर निकाल लाया।
पढ़ें- मुंबई की अन्य खबरें
उसी दौरान मरोडि़या के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाली 14 वर्षी लड़की हिमानी स्कूल से लौटी थी। मरोडि़या ने हिमानी के सिर पर पिस्तौल लगा दी और उसे ले जाकर फ्लैट में बंद कर लिया। बिल्डिंग के अन्य लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लड़की को छोड़ने की बात कही तो उधर से गोलियां चलने लगीं।
फ्लैट के अंदर करीब छह राउंड गोलिया चलीं, जिसमें पांच गोलिया पुलिसकर्मियों पर दागी गईं। पुलिस ने इधर से भी जवाबी कार्रवाई की। मरोडि़या की पिस्तौल में जब गोलियां खत्म हो गईं, तो पुलिस ने फ्लैट में धावा बोल दिया। मौके पर देखा हिमानी की लाश पड़ी है और बगल में मरोडि़या घायल अवस्था में पड़ा है। मरोडि़या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications