अमेरिका को विश्वास 'लादेन' पाकिस्तान में
अमेरिका समाचार पत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट" ने सीआईए के निदेशक लियोन पेनेटा के हवाले से लिखा है कि "माना जा रहा है कि लादेन और अल-जवाहिरी पाकिस्तान के उत्तरी कबायली इलाके या उत्तरी वजीरिस्तान में कहीं छिपे हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के कबायली इलाके में अलकायदा के खिलाफ किए हमले के बाद यह संगठन कमजोर पड़ा है। पेनेटा ने दावा किया कि हाल ही में अलकायदा के एक प्रमुख आतंकवादी ने लादेन को संदेश भेजकर संगठन को बचाने और नेतृत्व करने की गुहार लगाई थी।
पेनेटा के अनुसार सीआईए पाकिस्तान में बेहद आक्रामक अभियान चला रहा है। पेनेटा ने कहा "हमें जितनी भी जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक अलकायदा आतंकवादी इन दिनों बहुत मुश्किल का सामना कर रहे हैं। हम उन्हें घुटने टेकने और भागने के लिए मजबूर कर दे रहे हैं।"हालांकि सीआईए प्रमुख ने माना कि अलकायदा निरंतर अमेरिकियों को निशाना बनाने की फिराक में है। इसके लिए वह नयी भर्तियां भी कर रहा है।













Click it and Unblock the Notifications