दुबई में खुलेगा सीबीएसई बोर्ड का स्कूल

भारतीय छात्रों के लिए यह स्कूल टेक्नोलॉजी पार्क सिलिकॉन ओएसिस में खुलेगा, जिसकी लागत दो करोड़ 70 लाख रुपए आएगी। स्कूल का नाम इंटरनेशनल इंडियन हाई स्कूल होगा। दुबई नागरिक उड्डयन के अध्यक्ष शेख अहमद बिन सईद अल मख्तूम ने बुधवार को स्कूल की आधारशिला रखी।
पढ़ें- शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरें
इंडियन हाई स्कूल के संस्थापक ट्रस्टी जीबी चोइथराम जेठवानी के मुताबिक इस स्कूल में अप्रैल 2011 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यहां करीब तीन हजार छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। आइएचएस संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा भारतीय स्कूल होगा।
इस स्कूल में रंगशाला, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, व्यायामशाला, क्रिया-कलाप कक्ष, स्विनिंग पूल, इंडोर खेल कॉम्पलेक्स, गुणकारी क्लास रुम जैसे सभी तरह की सुविधायें दी जाएंगी। स्कूल में सीबीएसइ बोर्ड द्वारा तैयार किया गया अंतरराष्ट्रीय कोर्स चलाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications