फिलहाल नहीं हटाए जाएंगे ऑटो रिक्शा : शीला दीक्षित
दीक्षित ने संवाददाताओं से कहा, "ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने का काम निश्चित रूप से तुरंत नहीं किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि कई वाहन निर्माताओं ने बैटरी से चलने वाले ऑटो रिक्शा, कारों और वैन के लिए दिल्ली सरकार से संपर्क किया है।
दीक्षित ने कहा, "हम भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के लिए केवल स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना चाहते हैं। यह अभी बहुत आरंभिक अवस्था में है। देखते हैं कि भविष्य में यह क्या आकार लेता है।"
उल्लेखनीय है कि दीक्षित ने बुधवार को विधानसभा में कहा था कि उनकी सरकार चरणबद्ध ढंग से दिल्ली से ऑटो रिक्शा को हटाना चाहती है।
उन्होंने कहा था कि ऑटो रिक्शा एक अच्छा विकल्प नहीं है। वे असुविधाजनक और पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। ऑटो रिक्शा चालक अनियंत्रित हैं और यात्रियों को परेशान करते हैं।
दिल्ली में करीब 55,000 ऑटो रिक्शा हैं और सार्वजनिक परिवहन के अभाव में यातायात का यह एक बड़ा साधन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications