नेपाल में बस दुर्घटना, 18 की मौत
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में दस से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना में कई अन्य यात्रियों के बस के अंदर फंसे होने की आशंका है।
सुबह लगभग 7 बजे के करीब एक निजी बस के किट्टू गांव के कर्नाली नदी में पलटने से यह दुर्घटना हुई। बस दैलेख से सुरखेत जिले की ओर जा रही थी।
पुलिस ने आशंका जताई है कि बस में आवश्यकता से अधिक भीड़भाड़ के कारण यह दुर्घटना हुई होगी। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications