आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम हो रही हैं : पवार
खरीफ अभियान पर एक सम्मेलन के उद्घाटन के बाद पवार ने संवाददाताओं से कहा, "चीनी, आलू और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी हो रही है। स्थिति निश्चित रूप से बदल रही है और यह एक अच्छा संकेत है।"
खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों के कारण देश की वार्षिक मुद्रा स्फीति की दर फरवरी माह में बढ़कर 9.89 प्रतिशत हो गई। जनवरी महीने में मुद्रा स्फीति की दर 8.56 प्रतिशत थी।
पिछले कुछ महीनों से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई भारी वृद्धि के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), वामपंथी दल और अन्य विपक्षी पार्टियां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को निशाना बना रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications