फोल्डिंग प्लग अविष्कारक को मिला ब्रिट इंश्योरेंस डिजाइन पुरस्कार
वेबसाइट 'न्यूज लाइट डॉट टीवी' के मुताबिक मिन-क्यू चोई ने ब्रिटेन के तीन पिन वाले इलेक्ट्रिक प्लग को नए रूप में प्रस्तुत किया है। इस पुरस्कार के लिए 90 अंतर्राष्ट्रीय नामांकन हुए थे। इन नामांकनों में दिवंगत फैशन गुरु मैकक्विन का नाम भी शामिल था।
तीस वर्षीय चोई ने परंपरागत प्लग के स्थान पर नया प्लग बनाने का निर्णय उस समय लिया जब उन्हें अपने नए मैकबुक एयर (दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप) के साथ पारंपरिक प्लग को रखने में मशक्कत करनी पड़ी।
चोई कहते हैं कि जब लोग एक बैग में लैपटॉप के साथ ब्रिटिश इलेक्ट्रिक प्लग रखते हैं तो अक्सर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। वह कहते हैं कि इससे या तो बैग में रखे कागज फट जाते हैं या लैपटॉप पर प्लग से निशान बन जाते हैं।
नए फोल्डिंग प्लग को तह करने के बाद यह केवल 0.4 इंच मोटा होता है जबकि एक ब्रिटिश मानक प्लग की मोटाई 4.6 इंच होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications