बिहार के गांवों को रोशन करेगा टेरी
टेरी के निदेशक आर. के. पचौरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस संबंध में पेशकश की है। मुख्यमंत्री ने टेरी के साथ काम करने के प्रस्ताव में रूचि दिखाई है।
बुधवार रात पटना में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेने के बाद पचौरी ने आईएएनएस से कहा कि नीतीश कुमार टेरी के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा बिहार की तस्वीर बदल देगी।
पचौरी ने कहा, "ग्रामीण इलाकों को सौर ऊर्जा से रोशन करने में बिहार अन्य राज्यों का नेतृत्व कर सकता है। इससे अंधेरे में रहने वाले ग्रामीण लोगों को सहायता मिलेगी।"
पचौरी ने कहा कि बिहार में अभी भी 1.43 करोड़ लोग किरोसिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को टेरी सोलर लालटेन या लैंप मुहैया कराएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications