पाकिस्तान में ब्रिटिश बच्चे के अपहरण के 3 सदिग्ध गिरफ्तार
पिछले दिनों साहिल को उस समय अगवा किया गया था जब वह अपने पिता रजा नकाश सईद के साथ पाकिस्तान छुट्टियां बिताने गया था। साहिल को कुछ बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से अगवा किया था। उसे मंगलवार को मुक्त करा लिया गया।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द हेराल्ड' के अनुसार इस मामले में तीन आरोपियों को स्पेन में गिरफ्तार किया गया। साहिल के पिता ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर इलाके में रहते हैं।
ऐसी भी खबरें हैं कि साहिल को मुक्त कराने के लिए अपहर्ताओं को भारी रकम अदा करनी पड़ी है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने संभावना जताई है कि साहिल के पिता ने अपहर्ताओं को एक लाख डॉलर दिए थे। उन्होंने कहा, "फिरौती की रकम ब्रिटेन में नहीं बल्कि किसी दूसरे देश में दी गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications