यूएनडीपी के सद्भावना दूत बने बैंडीरास
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यूएनडीपी ने बुधवार को कहा, "गरीबों की वकालत की अपनी नई भूमिका में एंटोनियो बैंडीरास सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों पर अपनी नजर रखेंगे। इनमें विश्व स्तर पर सहमति प्राप्त आठ लक्ष्य हैं, जिनके माध्यम से भूख, बीमारी, अशिक्षा, पर्यावरण क्षरण और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव से लड़कर 2015 तक गरीबी को आधा करने का प्रयास किया जाएगा।"
बैंडीरास कहते हैं, "गरीबी लोगों के रूप में हमें हमारी क्षमताओं का इस्तेमाल करने और हमें वह बनने से रोक रही है जो हम बन सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि आज जब हमारे पास जानकारी, उपकरण, संसाधन हैं तब ऐसे में गरीबी दूर करने के सभी उपाय करना महत्वपूर्ण है।
अभिनेता ने कहा कि समाज के सभी स्तरों पर सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में वह यूएनडीपी के साथ काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications