हिमाचल के वन मंत्री नड्डा ने इस्तीफा दिया
शिमला, 18 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया क्योंकि मंगलवार को उनकी नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव पद पर हुई थी।
नड्डा ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
उधर, धूमल ने कहा कि उन्होंने नड्डा को बजट सत्र (13 अप्रैल) की समाप्ति तक अपने पद पर बने रहने को कहा है।
नड्डा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1978 में एक छात्र नेता के रूप में की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications