नक्सली विस्फोट में 2 जवान शहीद (लीड-1)
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक दल को निशाना बनाकर विस्फोट किया जिसमें एक हेड कांस्टेबल बी. हरीभाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य कांस्टेबल बलबीर सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।"
उन्होंने बताया कि तीन घायल जवानों को बस्तर के जिला मुख्यालय जगदालपुर में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
मोहंती ने बताया कि जवान रायपुर से करीब 500 किलोमीटर दूर स्थित अवापल्ली-बासागुडा सड़क से गुजर रहे थे तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में 2005 से अब तक करीब 1,600 लोग मारे गए हैं। इनमें से 90 प्रतिशत लोग केवल बस्तर क्षेत्र में मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications