वार्ता पर भारत में आंतरिक मतभेद : कुरैशी
इस्लामाबाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ वार्ता के मुद्दे पर भारत में आंतरिक मतभेद है।
वाशिंगटन में 24 मार्च को पाकिस्तान-अमेरिका सामरिक वार्ता से पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ मजबूत संबंधों को लेकर भारत का रुख स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश है और उसे किसी प्रकार का स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications