भूमि विवाद में महिला की नाक काटी
पुलिस के अनुसार जिले के मैनीग्राम गांव में बुधवार को भूमि विवाद के चलते सकलदेव साह नाम के व्यक्ति ने आशा देवी की नाक काट दी।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "आशा देवी ने साह द्वारा उनकी भूमि अधिग्रहण करने की योजना का विरोध किया, जिसके बाद दोनों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद बुधवार शाम साह ने आशा देवी की नाक काट दी।"
गंभीर रूप से घायल आशा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता के पति राजकुमार साह ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और साह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications