आवासीय योजना पर इजरायल से संबंधों में दरार नहीं : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार शाम अमेरिका के फॉक्स न्यूज ने ओबामा का एक साक्षात्कार प्रसारित किया। यह पूछने पर कि नई बस्तियों के मुद्दे पर अमेरिका-इजरायल के संबंधों में दरार आ गया है, ओबामा ने तुरंत कहा, "नहीं।"
ओबामा ने कहा, "इजरायल हमारे नजदीकी सहयोगियों में से एक है। और इजरायली लोगों तथा हमारे बीच एक विशेष बंधन है जो टूटने वाला नहीं है।"
बहरहाल, ओबामा ने कहा कि नए आवासों के निमार्ण की योजना शांति प्रक्रिया को बहाल करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता में सहायक नहीं होगी।
उन्होंने कहा, "दोस्तों में कभी-कभी असहमति होती है।"
विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अन्य अधिकारियों ने नई बस्तियों की योजना का विरोध जारी रखते हुए विवाद पर इस सप्ताह अपने रवैये में नरमी लाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications