मायावती ने अपने 'मीडिया प्रबंधक' को हटाया
लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। नोटों की माला से उपजे विवाद से नाराज उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने खराब मीडिया प्रबंधन के लिए प्रमुख सचिव (सूचना एवं जन संपर्क) विजय शंकर पाण्डेय को गुरुवार को उनके पद से हटा दिया।
मीडिया प्रबंधन टीम के प्रमुख के अलावा पाण्डेय को अतिरिक्त कैबिनेट सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पद से भी हटा दिया गया। पाण्डेय को बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र का करीबी माना जाता है।
पाण्डेय को प्रदीप शुक्ला की जगह प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) बनाया गया था जिनकी नियुक्ति प्रमुख सचिव (खाद्य) के पद पर की गई थी।
पाण्डेय की जगह एक समय मायावती के करीबी माने जाने वाले शैलेश कृष्ण लेंगे। हालांकि उन्हें भी कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय से हटा दिया गया था।
कृष्ण के पास मुलायम सिंह यादव और मायावती दोनों के शासनकाल में सूचना एवं जनसंपर्क में काम का अनुभव है।
पाण्डेय राज्य आईएएस एसोसिएशन द्वारा एक अभियान की अगुवाई करके 13 साल पहले चर्चा में आए थे जिसमें तीन सबसे भ्रष्ट आईएएस अधिकारियों को चिह्न्ति किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications