बरेली में कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील

Bareilly in UP map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हालात सामान्य होता देख प्रशासन ने गुरुवार को कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाकर 14 घंटे करने का फैसला किया है। गत सप्ताह भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद से शहर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश जॉली ने गुरुवार को बताया कि शहर में गुरुवार सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक 14 घंटे कर्फ्यू में ढील रहेगी। इससे पहले बुधवार को कर्फ्यू में सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक 11 घंटे की ढील दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान रिक्शे और साइकिल को छोड़कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा।

पढ़ें- उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य खबरें

जॉली ने कहा कि शाति भंग के आरोप में अब तक 337 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कर्फ्यू को पूरी तरह से हटाने के सवाल पर बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजीव सबरवाल ने कहा, "हम हर घंटे हालात की समीक्षा कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही कर्फ्यू हटाने के बारे में फैसला किया जाएगा।"

पुलिस के मुताबिक पिछले पांच दिनों से शहर में किसी भी तरह की ताजा हिंसा की खबर नहीं है। सबरवाल ने कहा कि हालात पूरी तरह काबू में है। कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस एंव जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक सांप्रदायिक हिंसा के बाद बंद पड़े स्कूल और कालेज आगामी 22 मार्च से खुल जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+