नोटों की माला को लेकर जनहित याचिका दायर
यह जनहित याचिका वकील नरेश कुमार मिश्रा, बसंत लाल और पी.के.सिंह की तरफ से इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में दायर की गई है।
अदालत ने सुनवाई के लिए यह जनहित याचिका स्वीकार कर ली है। इस जनहित याचिका में मांग की गई है कि बसपा की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर गत 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित रैली में पार्टी प्रमुख मायावती को पहनाई गई भव्य नोटों की माला के रुपये कहां से आए इसकी सीबीआई जांच हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications