मंदसौर में हवाला का खुलासा, 22 लाख रुपये बरामद
मंदसौर के पुलिस अधीक्षक जी. के. पाठक ने आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को मल्हारगढ़ पुलिस को हवाला कारोबार में कुछ लोगों के शमिल होने की सूचना मिली। पुलिस ने इंडिका कार की तलाशी ली तो उससे 22 लाख रुपये नकद मिले। इतना ही नहीं कार से एक डायरी भी मिली है जिसमें हवाला का खुलासा होता कि यह कारोबार लम्बे समय से चल रहा है।
पाठक के मुताबिक डायरी में दर्ज भाषा से साफ पता चलता है कि पकड़े गए अरुण पाटीदार व पंकज सोनी हवाला कारोबार के कैरियर हैं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो एक अपने को शिक्षक और दूसरा एजेंट बताता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पाठक ने बताया है कि डायरी में दर्ज लिपि का परीक्षण कराए जाने पर हकीकत का खुालासा हो जाएगा। पकड़े गए आरोपियों के साथियों के बारे में भी पुलिस पता कर रही है।
मालूम हो कि पिछले सप्ताह इंदौर में भी हवाला कारोबार में लिप्त चार युवकों को पकड़ा गया था, जिनके पास से 84 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद की गई रकम को गुजरात ले जाया जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications