इजरायल के जिम्मेदारियां पूरी करने से पहले वार्ता नहीं : अब्बास
यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेशी मामलों की प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा कि ईयू वार्ता के आरंभ होने का इंतजार कर रहा है।
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनैशियो लूला डी सिल्वा के साथ मुलाकात में अब्बास ने पूर्वी जेरूसलम सहित सभी कब्जे वाले इलाकों में इजरायल के निर्माण कार्य बंद करने की मांग पर जोर दिया।
रामल्ला में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अंतरिम समझौते के तहत जैसे फिलीस्तीन ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है, वैसा ही इजरायल को भी करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसमें सबसे महत्वपूर्ण पूर्वी जेरूसलम सहित सभी फिलीस्तीनी इलाकों में निर्माण गतिविधियों को बंद करना है। इसके बाद ही सीधी वार्ता हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications