भारतीय बाजारों में जून में आएगा माइक्रोसॉफ्ट का 'ऑफिस 2010'
नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर निर्माण के क्षेत्र की जानी-मानी वैश्विक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने लोकप्रिय सॉफ्टवेयर के नवीनतम संस्करण 'एमएस ऑफिस 2010' को भारतीय बाजारों में जून में उतारेगी।
सामाजिक समावेश पर एक संगोष्ठी के दौरान गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोशंस इंडिया के अध्यक्ष रवि वेंकटेशन ने संवाददाताओं से कहा, "ऑफिस 2010 जून में व्यापारिक और उपभोक्ता दोनों उपयोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।"
ऑफिस 2010 में एमएस वर्ल्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट और वननॉट के ऑनलाइन संस्करण मौजूद हैं जिससे दस्तावेजों और फाइलों की साझेदारी की जा सकेगी।
माइक्रोसॉफ्ट का वीटा संस्करण पहले ही बाजार में उपलब्ध है, जिसे एमएस ऑफिस 2010 का छोटा रूप कहा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications